Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सुजीत पांडेय की सड़क हादसे में मौत

Palamu: पलामू जिला के ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला अध्यक्ष व छात्र नेता सुजीत कुमार पांडेय उर्फ विदेशी पांडेय की सड़क दुर्घटना में सासाराम में मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक तीन लोग बलेनो कार से सासाराम हाईवे पर यात्रा कर रहे थे. तभी रात 12:30 बजे यह दुर्घटना घटी. हादसे में एक और युवक की हालत गंभीर होने की सूचना है व बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया.

घर में एकलौते बेटे थे सुजीत कुमार पांडेय

बता दें कि सुजीत कुमार पांडेय के पिता केंद्रीय बल में कार्यरत हैं. वो घर के एकमात्र चिराग थे. उनकी मृत्यु की खबर सुनकर परिजन सहित पूरे इलाके में गम का माहौल बना हुआ है. वहीं मौत की खबर सुनते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी. बता दे कि विदेशी पांडे छात्रों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर हमेशा मुखर व आंदोलनरत रहते थे. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जैसे ही मौत की खबर आई हर वर्ग के लोगों में शोक की लहर देखने को मिली. विदेशी पांडे छात्रों में काफी लोकप्रिय थे. छात्रों की समस्याओं को जब तक सुलझा नहीं लेते थे तब तक संघर्षरत रहते थे. उनके निधन से छात्र जगत को अपूरणीय क्षति हुई है.

इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता केडी सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी, सूर्यपत सिंह, इप्टा के प्रेम प्रकाश, झारखंड पत्रकार संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष अश्विनी कुमार समेत कई संगठनों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. इसे भी पढ़ें: SC">https://lagatar.in/sc-gives-verdict-on-membership-of-mlas-of-shinde-faction-now-seven-judges-bench-will-hear/">SC

ने शिंदे गुट के विधायकों की सदस्यता पर सुनाया फैसला, अब सात जजों की बेंच करेगी सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही