Search

 
 
 

पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय नियुक्त

पलामू प्रमंडल को एक साल बाद स्थायी आयुक्त मिल गया है. झारखंड सरकार ने बुधवार देर रात 16 आईएएस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए कुमुद सहाय को पलामू प्रमंडल का आयुक्त नियुक्त किया है.
 

Rewti Raman

Palamu :  पलामू प्रमंडल को एक साल बाद स्थायी आयुक्त मिल गया है. झारखंड सरकार ने बुधवार देर रात 16 आईएएस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए कुमुद सहाय को पलामू प्रमंडल का आयुक्त नियुक्त किया है.

 

कुमुद सहाय वर्तमान में सांख्यिकी निदेशालय की निदेशक के पद पर कार्यरत थीं. इससे पूर्व वह स्कूली एवं साक्षरता विभाग में अपर सचिव के रूप में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

 

साथ ही वह जामताड़ा की उपायुक्त (डीसी) भी रह चुकी हैं. प्रशासनिक और शैक्षणिक क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए पलामू प्रमंडल में उनसे बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्यशैली की उम्मीद जताई जा रही है.

 

गौरतलब है कि तत्कालीन आयुक्त बाल किशुन मुंडा 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त हो गए थे. इसके बाद इस पद कोई स्थायी आयुक्त की नियुक्ति नहीं की गई.  हालांकि मई में दक्षिण छोटानागपुर के आयुक्त अंजनी कुमार मिश्रा को एक महीने के लिए अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था.

 

स्थायी आयुक्त की नियुक्ति से पलामू प्रमंडल में विकास कार्यों को गति मिलने, जमीन से जुड़े मामलों के निष्पादन और राजस्व वसूली की समीक्षा में तेजी आने की उम्मीद है. साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर विकास योजनाओं की कार्ययोजना तैयार कराने में भी आयुक्त स्तर से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही