Search

 
 
 

लेबर कोड के विरोध में देशव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में भी असर

केंद्र सरकार द्वारा लागू चार लेबर कोड के विरोध में आज देशभर के बड़े बैंक यूनियनों ने हड़ताल बुलाई है. इसका असर झारखंड के बैंकों में भी देखने को मिल रहा है.
 
  • डिजिटल सेवाएं नहीं होंगी प्रभावित

Ranchi :  केंद्र सरकार द्वारा लागू चार लेबर कोड के विरोध में आज देशभर के बड़े बैंक यूनियनों ने हड़ताल बुलाई है. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. 

 

राजधानी रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग और अन्य जिलों में कई सरकारी व निजी बैंक बंद हैं. हड़ताल का असर सरकारी बैंकों में ज्यादा देखा जा रहा है. कई ब्रांचों में कामकाज बंद है.

 

हालांकि डिजिटल माध्यमों से बैंकिंग सेवाएं पर इसका असर नहीं है. यह सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

 

क्या-क्या सेवाएं रहेंगी प्रभावित

ब्रांच में कैश जमा और निकासी

चेक क्लियरेंस में देरी संभव

पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट बनवाना और काउंटर से जुड़े अन्य काम

सीमित स्टाफ के कारण शाखाओं में कामकाज में देरी

कौन-कौन सी सेवाएं सामान्य रहेंगी

एटीएम सेवाएं

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन

मोबाइल और नेट बैंकिंग

ऑटो-डिडक्ट, ईएमआई और डिजिटल पेमेंट सेवाएं

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही