Search

 
 
 

डिपुटेशन पर गए, विरमित हुए, अब 300 दिन बाद योगदान देने पहुंचे IPS प्रशांत आनंद

आईपीएस (IPS) प्रशांत आनंद झारखंड लौट आये हैं. उन्होंने पुलिस मुख्यालय में अपने आने की जानकारी दे दी है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से विरमित होने के करीब 300 दिन बाद उन्होंने राज्य में योगदान देने की पहल की है.
 

Sanjit Yadav

 

Ranchi : आईपीएस (IPS) प्रशांत आनंद झारखंड लौट आये हैं. उन्होंने पुलिस मुख्यालय में अपने आने की जानकारी दे दी है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से विरमित होने के करीब 300 दिन बाद उन्होंने राज्य में योगदान देने की पहल की है. 

 

300 दिनों तक वे कहां थे, झारखंड सरकार या पुलिस मुख्यालय के पास इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं थी. हालांकि झारखंड लौटने के बाद सरकार ने उनकी पोस्टिंग अभी तक नहीं की है.

 

2025 में केंद्र ने किया था विरमित

जानकारी के अनुसार, प्रशांत आनंद वर्ष 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे झारखंड के कई जिलों में एसपी के पद पर कार्य कर चुके हैं. कुछ वर्ष पूर्व वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में पदस्थापित हुए थे, जहां वे एसपी के रूप में कार्यरत थे.

 

वर्ष 2025 में केंद्र सरकार ने उन्हें प्रतिनियुक्ति से विरमित कर दिया था. लेकिन इसके बाद उन्होंने झारखंड में योगदान नहीं दिया. लेकिन करीब 300 दिन बाद वे राज्य लौट आए हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही