Search

 
 
 

रांची : थार जीप से लोगों को कुचलने वाला चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

रांची पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र में थार जीप से कई लोगों को कुचलने के मामले में आरोपी चालक अतुल को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
 

Ranchi :  रांची पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र में थार जीप से कई लोगों को कुचलने के मामले में आरोपी चालक अतुल को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

 

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय वाहन में उसके साथ और कौन-कौन लोग मौजूद थे. चुटिया थाना पुलिस ने थार जीप को भी जब्त कर लिया है.

 

गौरतलब है कि बीती रात रेलवे कॉलोनी के पास, रेलवे स्टेशन से डोरंडा जाने वाले रास्ते पर तेज रफ्तार थार जीप ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को टक्कर मार दी थी.

 

इस हादसे में हिनू निवासी धर्मेंद्र कुमार नाम के युवक की मौत हो गई. जबकि पांच लोग घायल हुए हैं, इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में अन्नपूर्णा नायडू, उनका बेटा कुणाल, संदीप महतो, अमित सिंह और प्रशांत गौरव शामिल हैं. 

 

बताया जाता है कि सभी घायल गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार थार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी लोग कुछ दूर जाकर गिरे. इसके बाद गृह प्रवेश में आए लोगों की मदद से सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही