Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : 45 दिन बाद भी दिव्यांग सुदामा को नहीं मिला न्याय, नाराज विकलांग संघ आंदोलन की तैयारी में

Hussainabad (Palamu) :  हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत काजीनगर टोला करीमना में बीते 12 मार्च को सुदामा मेहता के खेत से दंबग फसल काटकर ले गये. जनता दरबार में थाना प्रभारी हैदरनगर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद और पलामू डीसी को सुदामा मेहता ने आवेदन दिया था. इस पर डीसी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही थी. 45 दिन बीत गये लेकिन किसी अधिकारी ने सुध तक नहीं ली. इसको लेकर हुसैनाबाद विकलांग संघ के लोगों में काफी नाराजगी है. संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार मेहता ने कहा कि अगर इस घटना की जांच नहीं की जाती है तो विकलांग संघ आंदोलन करेगी. (पढ़ें, हैदरनगर">https://lagatar.in/palamu-hiva-collided-with-scorpio-car-driver-injured/">हैदरनगर

मुख्य पथ पर हाइवा ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, कार ड्राइवर घायल)

जांच नहीं होने पर सुदामा का पूरा परिवार है दुखी 

दिव्यांग सुदामा मेहता ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. बताया कि बरसों से इस जमीन पर वो खेती-बारी कर रहे हैं. लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने दबंगता पूर्वक मेरी फसल को काटकर ले गये थे. इसको लेकर थाना में आवेदन भी दिया. लेकिन अबतक कोई कर्रवाई नहीं की गयी. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-congress-said-amit-shah-is-threatening-the-public-during-the-election-campaign/">कर्नाटक

: कांग्रेस ने कहा, चुनाव प्रचार के दौरान जनता को धमका रहे हैं अमित शाह, भाजपा का हारना तय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही