Search

 
 
 

अवैध खनन को लेकर पलामू डीएमओ ने बकोर‍िया में की छापेमारी, जमा पत्‍थर जब्‍त

 
अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, डीएमओ बोले-अवैध खनन करने वाले बख्सें नहीं जाएगें, संलिप्त लोगों को च‍िह्नित कर होगी कार्रवाई Palamu : अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के ख‍िलाफ जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बड़ी कार्रवाई की. गुप्‍त सूचना के आधार पर डीएमओ आनंद कुमार शुक्रवार को सतबरवा थाना के पुअनि इंदरा पासवान एवं पुलिस बल के साथ बकोरिया पहुंचे. बकोरिया में हो रहे अवैध पत्थर एवं मार्बल खनन स्थल पर छापेमारी की. खनन किए गए पत्थर मार्बल को टीम ने जब्‍त कर ल‍िया. वहीं अवैध खनन के लिए बने गड्ढे को जेसीबी से भरवाया. साथ ही वहां पहुंचने वाले रास्ते को भी बंद करवा द‍िया. इस मामले में अज्ञात के ख‍िलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है. इसे भी पढ़ें : 3000">https://lagatar.in/3000-pavement-shopkeepers-gherao-corporation-office-adamant-on-demand-of-vending-zone/">3000

फुटपाथ दुकानदारों ने किया घेरा निगम कार्यालय, वेंडिंग जोन की मांग पर अड़े 

डीएमओ को म‍िली थी गुप्‍त सूचना 

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बकोरिया में अवैध पत्थर मार्बल खनन किया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुल‍िस बल के साथ बकोर‍िया पहुंचे. उन्‍होंने बताया क‍ि उक्‍त स्‍थल पर पूर्व में खनन पट्टा विभाग के द्वारा दी गयी थी. स्‍थलीय न‍िरीक्षण के दौरान अवैध पत्‍थर मार्बल खनन हुआ पाया गया. मौके पर जमा पत्थर जब्‍त कर ल‍िया गया. [caption id="attachment_532413" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/palamu-3.jpg"

alt="अवैध खनन को लेकर पलामू डीएमओ ने बकोर‍िया में की छापेमारी" width="600" height="400" /> अवैध खनन को लेकर पलामू डीएमओ ने बकोर‍िया में की छापेमारी[/caption]

दोषी बख्‍से नहीं जाएंगे, च‍िह्नित कर होगी कार्रवाई : डीएमओ

डीएमओ आनंद कुमार ने कहा कि मार्बल एवं पत्थर खनन में संल‍िप्‍त अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. दोष‍ियों को बख्‍सा नहीं जाएगा. च‍िह्नित कर उनके ख‍िलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन, परिवहन या भंडारण बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीएमओ आनंद कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की सूचना दें, ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/youth-burnt-alive-due-to-fire-in-apartments-out-house-condition-of-other-critical/">रांची

: अपार्टमेंट के आउट हाउस में आग लगने से जिंदा जला युवक, दूसरे की हालत गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही