Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : कुल्हाड़ी से मारकर बुजुर्ग की हत्या

Advertisement
Advertisement
chhatarpur (Palamu) : पलामू जिले में छतरपुर थाना क्षेत्र के हुलसम पंचायत के टोला तारूदाग में अज्ञात लोगों ने एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. बुजुर्ग बुधवार रात अपने घर बाहर में सो रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी. गुरुवार सुबह मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने वृद्ध के शव को देखा. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बुजुर्ग की हत्या को लेकर छतरपुर पुलिस प्रियरंजन कुमार यादव ने बताया कि मृतक की पहचान सदु सिंह (70 वर्ष) के रूप में हुई है. अज्ञात लोगों ने सिर पर कुल्हाड़ी से मार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी है. उन्होंने बताया कि बुजुर्ग का शव उनके घर के बाहर ढाबा में पड़ा हुआ था. अंधविश्वास या ओझा गुनी के संदेश हत्या की आशंका जतायी जा रही है. इस मामले में छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि ग्राम हुलसम पंचायत के तारुदाग गांव में बुजुर्ग सदु सिंह नामक व्यक्ति की हत्या हुई है. अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कांड दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है. वृद्ध के हत्यारे को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : अनोखी">https://lagatar.in/unique-initiative-fathers-cremation-ground-got-boring-by-not-doing-shraddha/">अनोखी

पहल : पिता का श्राद्धकर्म नहीं कर श्मशान घाट में करा दी बोरिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही