Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन के लिए ली गई परीक्षा रद्द, दो जुलाई को फिर से होगी परीक्षा

Advertisement
Advertisement
परीक्षा में भारी अनियमितता की शिकायत पर डीसी ने परीक्षा रद्द करने का दिया था आदेश विभागीय जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी Sanjeet Yadav  Medininagar :  पलामू जिले के दो सरकारी उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 6 से 11 में नामांकन के लिए 30 मई 2023 को प्रवेश परीक्षा ली गई थी. पलामू डीसी के आदेश पर शिक्षा विभाग ने इसे रद्द कर दिया है. डीसी को परीक्षा में छेड़छाड़, कदाचार और घोर अनियमितता की शिकायत मिली थी. इसके बाद डीसी ने परीक्षा रद्द करने का आदेश दिया था. अब इस परीक्षा को फिर से 2 जुलाई को लेने की तैयारी शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है. परीक्षा रद्द होने पर परीक्षा लेने वाले शिक्षकों पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. सूत्रों की मानें तो प्रवेश परीक्षा और कॉपी जांच में भारी गड़बड़ी पाई गई है. पसंदीदा बच्चों के अंक बढ़ाने की भी बात सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभागीय जांच के बाद दोषी लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है. जानकारी के अनुसार पलामू में ही तीन उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय केजी गर्ल्स हाई स्कूल और उत्कृष्ट विद्यालय कस्तूरबा गांधी चैनपुर में वर्ग छह में 1150, वर्ग सात में 500 वर्ग आठ में 561, वर्ग नौ में 776 और वर्ग 11 वीं में नामांकन के लिए 622 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था. इन सभी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा शहर के तीन स्कूलों जिला स्कूल, गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल, केजी गर्ल्स हाई स्कूल हाई स्कूल में ली गई थी. जिसमें भारी अनियमितता बरते की बात सामने आई है.

विभागीय जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई : डीईओ

जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि परीक्षा में भारी अनियमितता को देखते हुए परीक्षा को तत्काल रद्द कर दो जुलाई को फिर से परीक्षा लेने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है. उन्होंने बताया है कि पलामू डीसी के आदेश के बाद परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है. विभागीय जांच के बाद उन सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/golden-opportunity-for-the-youth-of-jharkhand-to-become-agniveer/">झारखंड

: अग्निवीर बनने का सुनहरा अवसर, 1-9 जुलाई तक मोरहाबादी मैदान में भर्ती रैली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही