Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : इंडियन रोटी बैंक की राष्ट्रीय कमिटी का विस्तार, साहेब सिंह नामधारी को मिली झारखंड की कमान

Palamu : भारत में सेवा के क्षेत्र में परचम लहरा रहा इंडियन रोटी बैंक की राष्ट्रीय कमिटी का विस्तार हुआ है. इसमें झारखंड के पलामू एवं गढ़वा के सेवादारों को सेवा का सम्मान मिला है. सक्रिय युवा समाजसेवी सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साहेब सिंह नामधारी को प्रदेश संयोजक के तौर पर झारखंड राज्य की कमान सौंपी गई है. वहीं प्रदेश उप संयोजक परवेज अख्तर को दुबारा पद पर बनाए रखा गया है. जारी पत्र में प्रदेश महिला संयोजक का पद गढ़वा की अंजलि गुप्ता को मिला है. झारखंड में 6 साल से इंडियन रोटी बैंक का परचम लहराने वाले सेवादार दीपक तिवारी को कोर कमिटी ने प्रदेश से निकाल राष्ट्रीय उप-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं प्रतिष्ठित व्यवसायी सह समाजसेवी सोनू सिंह नामधारी को झारखंड से विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर कमिटी में शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें :नेतरहाट">https://lagatar.in/on-the-lines-of-netarhat-examination-will-be-held-for-enrollment-in-residential-and-indira-gandhi-schools-of-jharkhand/">नेतरहाट

की तर्ज पर झारखंड के आवासीय और इंदिरा गांधी विद्यालयों में नामांकन के लिए होगी परीक्षा

“भूखा ना सोए कोई अपना” थीम वाक्य पर की जाती है सेवा

झारखंड समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार पर नवनियुक्त राष्ट्रीय उप-प्रभारी दीपक तिवारी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है. वहीं ऊर्जावान युवा साहेब सिंह नामधारी को प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की. दीपक ने बताया कि सेवादार परिवार में जन्मे साहेब जी की सेवा को सम्मान मिला है. वहीं अंजलि गुप्ता को प्रदेश महिला संयोजक बनाए जाने पर बधाई दी. दीपक तिवारी ने बताया कि कमिटी विस्तार से आईआरबी टीम दुगने जोश एवं ताकत के साथ पूर्व की भांति गरीब, जरुरतमंद, असहाय के बीच सेवा कार्य जारी रखेगी. साथ ही नए जिलों में विस्तार के अलावा यूनिट का गठन किया जाएगा. इंडियन रोटी बैंक का सपना भूखा ना सोए कोई अपना के संकल्प को हरसंभव अनवरत निभाया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-amendment-in-forest-conservation-act-conspiracy-to-end-water-forest-sonaram-mahto/">चाईबासा

: वन संरक्षण कानून में संशोधन जल-जंगल को खत्म करने की साजिश : सोनाराम महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही