Palamu : उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त दोड्डे ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत किसानों को राशि भुगतान करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. डीसी ने बताया कि जिले के 17564 किसानों के बीच 6 करोड़ 14 लाख 74 हजार रुपए की राशि का भुगतान किया जाएगा. जिले के सभी अंचल द्वारा सत्यापित किसानों का भुगतान किया जाना है. बैठक में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे के अलावे अपर समाहर्ता, सीएस, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, एसडीपीओ समेत पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : खालिस्तान">https://lagatar.in/khalistan-supporter-amritpal-singh-arrested-from-jalandhars-nakodar-internet-service-suspended/">खालिस्तान
समर्थक अमृतपाल सिंह जालंधर के नकोदर से गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद [wpse_comments_template]
पलामू : मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत किसानों को मिलेंगे 6 करोड़ रूपये

Leave a Comment