Search

 
 
 

पलामूः पिता की हैवानियत, पत्नी को स्कॉर्पियो से कुचलने के चक्कर में बेटे को मार डाला...

सुनीता का आरोप है कि उसके पति का गांव की एक महिला से अवैध संबंध है. इसी कारण उनमें अक्सर विवाद होता था
 

Medininagar : पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के खैराही गांव में एक पिता की हैवानियत सामने आई है. पिता सत्यदेव यादव ने पत्नी सुनीता देवी को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश की. इस दौरान उसका साढ़े तीन साल का बेटा अनंत कुमार यादव गाड़ी की चपेट में आ गया.गंभीर रूप से घायल बच्चे को मेदिनीनगर ले जाया गया, वहां उसकी मौत हो गई. सत्यदेव ने बच्चे के शव को मां को दिखाए बिना रात में जंगल में दफना दिया.

मां सुनीता देवी थाना पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी. थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद था. पति गाड़ी लेकर घर गया था. इसी दौरान बेटा चपेट में आ गया. सुनीता का आरोप है कि उसके पति का गांव की एक महिला से अवैध संबंध है. इसी कारण उनमें अक्सर विवाद होता था. सुनीता ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं. मंझले बेटे की मौत हुई है. सुनीता ने ससुर रमेश यादव और सास सनिता देवी पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है. सुनीता ने पुलिस से बेटे के जमीन में गड़े शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम कराने और पति व सास-ससुर पर कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही अपनी जान की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही