Search

 
 
 

पलामू : घर में लगी आग से लाखों का नुकसान, शादी से पहले परिवार पर संकट

जिले में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. सोमवार  की रात चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित पनेरीबांध में दिलीप पाठक के घर में आग लग गई थी. आगजनी में उनका घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. उनके यहां बेटी की शादी होने वाली थी, जिससे परिवार को भारी नुकसान और सदमा झेलना पड़ा.
 

Palamu : जिले में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. सोमवार  की रात चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित पनेरीबांध में दिलीप पाठक के घर में आग लग गई थी. आगजनी में उनका घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. उनके यहां बेटी की शादी होने वाली थी, जिससे परिवार को भारी नुकसान और सदमा झेलना पड़ा.

 

इसी कड़ी में बुधवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के चोरही गांव में दोपहर एक घर में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में आने सीताराम मेहता का घर पूरी तरह जल गया. आग में झुलसने से एक बकरी और उसके दो बच्चे जलकर मर गए. वहीं, घर में रखा अन्य सामान भी पूरी तरह जल गया.

 

बताते चलें कि इसी महीने के अंत में घर की एक लड़की की शादी होनी है. ऐसे में इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक और मानसिक झटका लगा है. शादी की तैयारियों के लिए रखा सामान भी आग में स्वाहा हो गया.

 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया. इसी दौरान हुसैनाबाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही