Search

 
 
 

पलामू : 72 घंटे बाद भी बरामद लड़की के शव की पहचान नहीं, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

नावाबाजार थाना क्षेत्र से बुधवार को बरामद अज्ञात लड़की के शव का 72 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो पाई, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. पुलिस ने शव की पहचान के लिए सभी थाने में तस्वीर भेजी थी. लेकिन किसी ने उस पर दावा नहीं किया. थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस लगातार शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है.
 

Palamu :  नावाबाजार थाना क्षेत्र से बुधवार को बरामद अज्ञात लड़की के शव का 72 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो पाई, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. पुलिस ने शव की पहचान के लिए सभी थाने में तस्वीर भेजी थी. लेकिन किसी ने उस पर दावा नहीं किया. थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस लगातार शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है. 

 

पैर में बंधी थी लोहे की जंजीर, शरीर पर भी चोट के निशान

बता दें कि नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजदिरिया गांव से बुधवार की शाम लड़की का शव बरामद किया गया था. लड़की की क्रूरता से हत्या कर शव को फेंक दिया गया था. शरीर पर कई चोट के निशान भी पाए गए थे. वहीं एक पैर में लोहे की जंजीर भी बंधी थी. शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक उसे शवगृह में रखा गया था. 72 घंटे बीत जाने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही