Palamu : मेदिनीनगर शहर समेत पलामू जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों मुसलमानों ने शुक्रवार को विभिन्न मस्जिदों में रमजान महीना के आखिरी जुमा को अलविदा की नमाज अदा की. अलविदा जुमे को लेकर युवाओं समेत बच्चों व वृद्धों में काफी उत्साह दिखा. हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में पारंपरिक लिबास में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अल्लाह व रसूल की शान में अलविदा जुमे की नमाज में सजदा किया. प्रखंड क्षेत्र के लोहबंधा गांव के मदीना मस्जिद के इमाम मौलवी युसूफ अंसारी कादरी की अगुवाई में मौजूद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अल्लाह के बारगाह में हाथ उठाकर अपने मुल्क और अपने इलाके के लिए अमन-चैन की दुआएं मांगी. इस्लाम धर्म में बारह महीने में एक यह महीना रमजान शरीफ़ सबसे ज्यादा अफजल (पवित्र) महीना माना गया है. इस महीने को बरकत का महीना रमजान माना जाता है. हुसैनाबाद प्रखंड के महुदंड के लोहबंधा मदीना मस्जिद में 7:45 बजे, देवरी कला सुकन बिगहा मस्जिद में 7:30बजे, देवरी कला मस्जिद में 8:00बजे, हुसैनाबाद के मुख्य ईदगाह में 7:30बजे, इमामुन मस्जिद इस्लामगंज 8:00बजे , नूरी मस्जिद चिकटोली में 7:45बजे, राजटोली ईदगाह तालाब पर 7:30बजे, शिया जामा मस्जिद राजटोली 7:45 बजे एवं एक जौ मस्जिद इमामबड़ा के समीप 8:00बजे ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी जाएगी.
ईद-उल-फितर की नमाज का वक्त
मेदिनीनगर जामा मस्जिद छह मुहान 8.15 बजे छोटी मस्जिद मेन बाजार 7.30 बजे नूरी मस्जिद पहाड़ी मुहल्ला 7.00 बजे मदीना मस्जिद मुस्लिमनगर 7.40 बजे मिललत मस्जिद कुंड मुहल्ला 8.15 बजे मस्जिद-ए-हेरा राईन मुहल्ला 8.30 बजे अलकसीम मस्जिद नावाटोली 8.30 बजे अहले हदीस मस्जिद मुस्लिमनगर 6.45 बजे
शाहपुर मस्जिद-ए-तैबा पनेरीबांद 7.30 बजे मस्जिद-ए-इमामियां इमामियां मुहल्ला 7.30 बजे मस्जिद-ए-रहीमियां गढ़वा रोड 8.00 बजे मस्जिद-ए-सैयदना चिश्तिनगर पनेरीबांध 7.45 बजे गौसिया मस्जिद नई मुहल्ला 7.30 बजे जामा मस्जिद कुरैशी मुहल्ला 8.30 बजे
चैनपुर जामा मस्जिद चैनपुर 8.00 बजे हमादिया मस्जिद थाना रोड 7.45 बजे जामा मस्जिद नेउरा 7.00 बजे छोटी मस्जिद नेउरा 7.30 बजे
छतरपुर जामा मस्जिद खाटीन 8.00 बजे मसिहानी मस्जिद मसिहानी 8.30 बजे मानदेया खान मस्जिद मानदेया 7.30 बजे अंसारी टोला मस्जिद अंसारी टोला 7.30 बजे
इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-the-officials-took-cognizance-of-all-the-three-news-of-the-education-department-together-read/">‘शुभम
संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षा विभाग की तीनों खबरों पर एक साथ पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान, पढ़ें… [wpse_comments_template]
Leave a Comment