Search

 
 
 

पलामूः राज्य के लोगों को ठग रही हेमंत सरकार- अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि हेमंत सरकार ने अब तक जनता को सिर्फ ठगा है. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को हाउस अरेस्ट करवाना सरकार की नाकामी को दर्शाता है.
 

Medininagar : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सोमवार को मेदिनीनगर पहुंचीं. यहां उन्होंने आरएसएस के पूर्व विभाग संघ संचालक दिवंगत ध्रुव नारायण सिंह के आवास पर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कीं. इसके बाद श्रद्धांजलि दीं. मीडिया से बातचीत में अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि हेमंत सरकार ने अब तक जनता को सिर्फ ठगा है. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को हाउस अरेस्ट करवाना सरकार की नाकामी को दर्शाता है. ग्रामीणों की आवाज दबाने के लिए विपक्षी नेताओं को घर में नजर बंद करना लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है.

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में शामिल लोग जनता की समस्याओं के समाधान की बजाय अपना स्वार्थ साधने में लगे हैं. सरकार जबरन रैयती जमीन का अधिग्रहण कर रही है. जल जंगल जमीन की बात करने वाली सरकार किसानों की जमीन छीनने पर तुली हुई है. मौके पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, पूर्व विधायक पुष्पा देवी, पलामू जिला भाजपा अध्यक्ष अमित तिवारी, शिव कुमार मिश्रा समेत कई भाजपाई उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही