Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Breaking : छत्तीसगढ़ से पलामू आ रही यात्री बस से भारी मात्रा में हथियार बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में

Advertisement
Advertisement
Palamu :  पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. छत्तीसगढ़ से पलामू आ रही यात्री बस में छापेमारी कर पुलिस ने 8 पिस्टल बरामद किये हैं. बस में सवार एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पलामू पुलिस की एक विशेष टीम पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिया गया व्यक्ति डॉन सुजीत सिन्हा के गिरोह का बताया जा रहा है. व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पलामू का ही रहने वाला है. पुलिस की स्पेशल टीम कई इलाकों में सर्च अभियान चला रही है. मामले में एटीएस ने भी पलामू पुलिस से संपर्क किया है. (पढ़ें, सहारा">https://lagatar.in/sahara-city-rape-case-plea-of-16-accused-dismissed-trial-will-continue/">सहारा

सिटी रेप केस : HC से 16 आरोपियों की याचिका खारिज, चलेगा ट्रायल)

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी

बता दें कि पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से किसी यात्री बस से भारी मात्रा में हथियार किसी गिरोह के पास जा रहा है. इस हथियार से कई बड़ी घटनाओं का अंजाम दिया जायेगा. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पलामू पुलिस ने पलामू बॉर्डर पर सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान बस में छापेमारी कर पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से हथियार का जखीरा बरामद किया. साथ ही उसको हिरासत में ले लिया. इसे भी पढ़ें : मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-ed-files-prosecution-complaint-against-ca-neeraj-mittal-ram-prakash-tara-chand/">मनी

लॉन्ड्रिंग केस: CA नीरज मित्तल, राम प्रकाश व तारा चंद के खिलाफ ED ने दाखिल की प्रोसिक्यूशन कंप्लेन
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही