Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : सैकड़ों लोगों ने थामा ‘आप’ का दामन, राकेश त‍िवारी बोले- सबको भा रहा केजरीवाल मॉडल

Palamu : गुरुवार को पलामू के चैनपुर के सोनपुरा गांव में पिंटू पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली. आप नेताओं ने पार्टी की टोपी वह पट्टा पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल कराया. पार्टी के कार्यकारी सचिव सुधीर कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सदस्यता अभियान पंचायत स्तर पर चलाई जा रही है, पंचायत के सैकड़ों लोग पार्टी के काम से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं. आप नेता राकेश तिवारी ने कहा कि जन जन तक आम आदमी पार्टी की कार्यशैली को बताने के लिए हम सभी गांव की ओर निकल चुके हैं. अब ग्रामवासी को भी केजरीवाल मॉडल पसंद आ गया है. वहीं आप नेत्री वंदना सिन्हा ने महिलाओं को भी बढ़-चढ़कर पार्टी के इस आंदोलन में साथ देने की बात कही. महिलाएं भी पार्टी की कार्यशैली से काफी खुश है और पार्टी से जुड़ कर संगठन को मजबूत कर रही हैं. आप के युवा उपाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने सभी सदस्यों का स्वागत क‍िया. इसे भी पढ़ें : द‍िल्‍ली">https://lagatar.in/delhi-womens-commission-chairperson-swati-maliwal-misbehaved-dragged-by-car/">द‍िल्‍ली

मह‍िला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाती मालीवाल के साथ बदसलूकी, कार से घसीटा
आप के वरिष्ठ कार्यकर्ता कौशल किशोर बच्चन ने कहा कि पलामू के सभी नेता लगन से पार्टी को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं. पार्टी पंचायत स्तर तक बहुत जल्द मजबूत हो जाएगी. भाजपा और गठबंधन की राजनीति से ऊब चुके ग्रामवासियों को आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में मिलेगी. वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार ने युवा किसान सभी को छलने का काम किया है. इस कार्यक्रम में शशिकांत तिवारी, रुपेश तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. पार्टी की सदस्यता लेने वालों में सतीश सोनी, राजू पासवान, प्रदीप पासवान, मनोज पासवान, अरविंद चंद्रवंशी, रमेश पासवान, जितेंद्र पासवान, शंभू पासवान, रवि पासवान, रूबी कुमारी, रमेश राम, उषा देवी, अनीता देवी, बालचंद भैया, रविंदर भैया, गंगा भैया, राजा भैया सहित सैकड़ों लोग शाम‍िल थे. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-also-raged-on-the-amendment-in-it-rules-saying-it-is-a-covert-attack-on-freedom-of-expression/">कांग्रेस

भी आईटी नियमों में संशोधन पर भड़की, कहा, यह अभिव्यक्ति की आजादी पर चोरी-छिपे हमला है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही