Search

पलामू : ट्रैक पर मिले शव को पहचान बोले परिजन- मानसिक स्थिती नहीं थी ठीक

Palamu: सोमवार को कोसियारा और हैदरनगर स्टेशन के बीच मिले अज्ञात शव की पहचान हुसैनाबाद के उदौर निवासी महेंद्र रजवार के रूप में हुई है. उनकी पत्नी सरस्वती देवी ने मंगलवार को शव की पहचान की.

 

परिजनों के अनुसार, महेंद्र रजवार 5 अप्रैल की सुबह बिना बताए घर से निकल गए थे. उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनका इलाज बिहार के डेहरी में चल रहा था. अक्सर वह बिना सूचना दिए घर से बाहर चले जाते थे. रविवार को भी वह इसी तरह घर से निकले थे.

 

सोमवार सुबह कोसियारा और हैदरनगर स्टेशन के बीच पोल संख्या 355/5 से 355/7 के बीच, कोसियारा स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पहले रेलवे ट्रैक के किनारे उनका शव बरामद हुआ था.

 

सूचना मिलने पर हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी. प्रारंभ में शव की पहचान नहीं हो सकी थी. आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी. बाद में परिजनों द्वारा पहचान किए जाने पर पुष्टि हुई.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//