Search

 
 
 

पलामूः झारखंड सब जूनियर नाइन ए साइड फुटबॉल टीम रायपुर रवाना

झारखंड टीम में चयनित सभी खिलाड़ी माता द्रौपदी नामधारी गुरु गोविंद सिंह पुलिस स्कूल के हैं. टीम को डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों व शुभचिंतकों ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया.
 
झारखंड टीम में शामिल खिलाड़ी.

Medininagar : रायपुर में आयोजित 11वीं सब जूनियर राष्ट्रीय अंडर-15 बालक नाइन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने झारखंड की टीम बुधवार को रवाना हुई. टीम डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से रवाना हुई. यह प्रतियोगिता एक से तीन मई तक रायपुर स्थित चैंपियन पब्लिक स्कूल में होगी.

 

 

झारखंड टीम में चयनित सभी खिलाड़ी माता द्रौपदी नामधारी गुरु गोविंद सिंह पुलिस स्कूल के हैं. टीम को डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों व शुभचिंतकों ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया. मौके पर विद्यालय के पीटीआई अनिल कुमार पांडेय,टीम मैनेजर दीपेंद्र सिंह,कोच परमानंद प्रेमाश्रय उपस्थित रहे.
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी पर विद्यालय के संरक्षक अमृत गंभीर, प्राचार्य डॉ. संगीता पांडेय समेत शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं.

 

टीम में शामिल खिलाड़ी

 

किरण कुमार (कप्तान), हर्ष कुमार,अमन सिंह, सचिन कुमार,हिमांशु कुमार सिंह,नेपाल कुमार सिंह, प्रकाश सिंह,अभय सिंह, नवनीत आभार, बब्लू सिंह, आर्यन कुमार, पीयूष कुमार सिंह, पुनीत कुमार, शिवम कुमार और अभिनय कुमार शामिल हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही