Search

 
 
 

पलामू : हेमंत के जेल से बाहर निकलने तक झामुमो कार्यकर्ता नहीं मनायेंगे होली

 
Palamu: झामुमो नेताओं ने सामूहिक रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आपसी सहमति से फैसला लिया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से बाहर निकलने तक होली मिलन समारोह आयोजित नहीं करेंगे और होली नहीं खेलेंगे. बता दें कि पलामू झामुमो की ओर से हर साल होली मिलन समारोह आयोजित किया जाता था. झामुमो जिला अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि झामुमो एक परिवार है और इस परिवार का सबसे प्रमुख सदस्य हमारे कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन हैं. भाजपा ने षड्यंत्र रचकर उन्हें जेल जाने पर मजबूर किया है. ऐसे में झामुमो के सभी नेता और कार्यकर्ता उदासीन हैं. हमारे नेता हेमंत सोरेन जिस दिन बाहर आएंगे उसी दिन हम सब होली और दिवाली दोनों मनाएंगे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-congressmen-demanded-to-make-kn-tripathi-a-candidate-from-chatra/">लातेहार

: कांग्रेसियों ने चतरा से केएन त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाने की मांग की

भाजपा को चुनाव में जनता सिखाएगी सबक : झामुमो

उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि कैसे केंद्रीय एजेंसियों की मदद से एक आदिवासी मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने को मजबूर किया गया. हेमंत सोरेन का झारखंडवासियों को हक और अधिकार देना भाजपा को रास नहीं आया. लेकिन आज मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में झारखंड का विकास उसी तेजी से हो रहा है. आने वाले लोकसभा चुनाव और उसके बाद विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा को सबक सिखाने वाली है. झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष बालकिशुन उरांव ने भी इस फैसले की सराहना करते हुए होली नहीं मानने का निर्णय लिया है. प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वालों में रंजन चंद्रवंशी, राकेश सिन्हा महिला मोर्चा की रानी देवी, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष सोनम खान, वरिष्ठ नेता बबलू शाहनवाज, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-woman-murdered-police-engaged-in-investigation/">मेदिनीनगर

: महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही