Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : 9 मार्च को लोक अदालत, 25 हजार मामले का होगा निपटारा

Advertisement
Advertisement
उपभोक्ता फोरम से जुड़े वाद पर विशेष फोकस Medininagar:  झालसा के दिशा निर्देश पर 9 मार्च शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी. उन्होंने कहा कि इस वर्ष के पहले राषटीय लोक अदालत में 25 हजार से अधिक मामले निस्तारण का लक्ष्य है. लोक अदालत की तैयारी शुरू कर दी गई है. बीते वर्ष राष्ट्रीय लोक अदालत में 23 हजार 500 मामले का निस्तारण किया गया था. इस बार 25 हजार से भी अधिक मामले का निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए विभिन्न विभागों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ब्यवहार न्यायालय परिसर में सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा, जो कोर्ट कार्य अवधि तक चलेगा. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-all-four-ministers-of-congress-quota-went-to-delhi-will-present-their-side-on-the-allegations-of-mlas/">रांचीः

कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री दिल्ली गए, विधायकों के आरोप पर रखेंगे अपना पक्ष

14 पीठों का गठन : नीरज कुमार श्रीवास्तव

प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लोक अदालत में मामले निस्तारण को लेकर 14 पीठ बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि लोक अदालत में चेक बाउंस से संबंधित मामले, सुलहनीय बाद, सभी तरह के दीवानी मामले, विधुत अधिनियम के वाद, विवाहेतर प्रताड़ना के वाद, राजस्व न्यायालय में लंबित मामले, अंतिम प्रपत्र से सम्बंधित वाद, श्रम वाद, रेलवे न्यायालय में लंबित मामले, छोटे आपराधिक वाद, बैंक ऋण, बीएसएनएल, विद्युत विभाग से सम्बंधित, भूमि अधिग्रहण के मामले, एम सर्विस से सम्बंधित, एमएसीटी, पारिवारिक विवाद, उपभोक्ता फोरम आदि से जुड़े मामले का निस्तारण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बैठक कर सभी विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि 11 मार्च से फैमिली मैटर को लेकर स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा. इसलिए राष्ट्रीय लोक अदालत में फैमिली मैटर को ले विशेष फोकस रहेगा. साथ ही अधिक से अधिक लोग लोक अदालत में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाया. इस मौके पर जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पंचम अभिमन्यु कुमार, षष्टम अमरेश कुमार, सीजेएम आनंद सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अर्पित श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार अमित गुप्ता, रेलवे मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, प्रतीक राज आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-bjps-protest-against-champai-soren-government/">पलामू

: चंपाई सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही