Search

 
 
 

पलामू : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

शहर थाना क्षेत्र स्थित रेड़मा में बुधवार को विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है. मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.
 

Palamu :   शहर थाना क्षेत्र स्थित रेड़मा में बुधवार को विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है. मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

 

परिजनों के अनुसार, आदित्य मिश्रा उर्फ रिच्चा मिश्रा (24 वर्षीय) की शादी वर्ष 2023 में रेड़मा स्थित जीएलए कॉलेज के पास रहने वाले अभिषेक दुबे से हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे. 

 

परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे ऋचा के मामा ससुर ने उसके पिता राकेश मिश्रा को फोन कर कहा कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

सूचना मिलने के बाद जब राकेश मिश्रा अस्पताल पहुंचे तो वहां अस्पताल कर्मियों ने बताया कि ऋचा को ससुराल पक्ष द्वारा मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था. घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. 

 

इधर शहर थाना पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही