Search

 
 
 

पलामू : कई दिनों से स्कूल में बंद है मिड डे मील

 
Patan, Palamu: पाटन प्रखंड के एनपीएस भीतिआही विद्यालय में विगत कई दिनों से मिड डे मील बंद है. बता दें कि स्कूल में छात्रों की नामांकित संख्या 27 है लेकिन उपस्थिति मात्र 7 छात्रों की रहती है. वहीं स्कूल में दो शिक्षक कार्यरत हैं. ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि नियमित रूप से शिक्षक नहीं आते हैं. ना ही मिड डे मील बनता है. जिस समय विद्यालय में प्रेस के प्रतिनिधि पहुंचे तो देखा कि मात्र एक शिक्षक वहां मौजूद थे. फोन करने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार विद्यालय पहुंचे. उन्होंने बताया कि चावल के अभाव में एमडीएम बंद है. वहीं संयोजिका के घर में विवाह था जिसके चलते भी मध्याह्न भोजन बंद है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि जनवरी माह से ही मानदेय बंद है. जबकि संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि पूरा मानदेय नहीं मिलता है. कठिन परिस्थिति में हम लोग काम करते हैं. इस मामले की जानकारी पंचायत के मुखिया बसंती देवी को दी गई. जबकि प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अजय कुमार रवि को भी इसके बारे में बताया गया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के शिक्षक के द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है. इस पर मुखिया ने कहा कि उन्हें ऐसी सूचना नहीं मिली थी. विद्यालय को सही ढंग से चलाने को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक से बातचीत कर मामले को सुलझाया जाएगा. बता दें कि पलामू के उपायुक्त एवं सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि किसी भी स्थिति में मिड डे मील बंद नहीं होना चाहिए. लेकिन आदेश को ताक पर रखकर विद्यालय में मिड डे मील बंद कर दिया गया. इसे भी पढ़ें-असम">https://lagatar.in/wild-elephant-tramples-three-people-including-two-forest-security-guards-to-death-in-assam/">असम

में जंगली हाथी ने दो वन सुरक्षा गार्ड सहित तीन लोगों को कुचल कर मार डाला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-27-at-12.02.59_4696f68a-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही