Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत मिली दुधारू गाय

Advertisement
Advertisement
Palamu :  जिला पशुपालन कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत दो दुधारू गायों का वितरण किया गया. योजना के प्रथम चरण में दो लाभुकों रंजू देवी नवा बाजार और चैनपुर प्रखंड निवासी प्रतिमा देवी को 75 फीसदी अनुदान पर एक-एक गाय दिया गया. गाय का वितरण क्षेत्रीय निदेशक पशुपालन पलामू प्रमंडल डॉ कुलदीप तिर्की ने किया. मौके पर नवा बाजार के प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ड़ॉ. दीनबन्धु गुप्ता, स्टाफ पशु चिकित्सा पदाधिकारी ड़ॉ. अल्फ्रेड मिंज, सहायक कुकुट पदाधिकारी पलामू ड़ॉ. उदय सिन्हा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सदर मेदिनीनगर डॉ. अनूप विलियम लकड़ा मौजूद थे. पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि किसानों को सरकार ने आय वृध्दि के लिए दुधारू गाय दी है. इसे भी पढ़ें :पटनाः">https://lagatar.in/patna-main-accused-in-brutality-case-with-dalit-woman-arrested-4-still-absconding/">पटनाः

दलित महिला के साथ बर्बरता मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

गाय का सही तरीके से पालन पोषण करना होगा

उन्होंने कहा कि गाय का पालन पोषण सही तरीके से करना होगा. खान पान का सही ध्यान देने की जरुरत है. समय-समय पर टीका लगवाना है और कृमि की दवा प्रत्येक तीन माह में एक बार देना है. अच्छे एवं पौष्टिक आहार देने से दूध देने की क्षमता बढेगी. छ:माह के बाद पुन: दूसरे चरण की गाय आप लोगों को दी जायेगी. वहीं ड़ॉ. अनूप विलियम लकड़ा ने बताया कि गाय का तीन साल का बीमा किया जाता है. किसी भी तरह की अनहोनी (गाय की मृत्यु) होने पर पशुपालकों को बीमा का लाभ मिल सकता है. जबकि डॉ. दीनबन्धु गुप्ता कहा कि गाय के बीमार होने पर मुझ से सम्पर्क करें. मैं तुरंत आपकी सहायता करूंगा. इसे भी पढ़ें :तमिलनाडु">https://lagatar.in/new-turn-in-tamil-nadu-politics-rift-in-nda-aiadmk-breaks-ties-with-bjp/">तमिलनाडु

की राजनीति में नया मोड़, NDA में दरार, AIADMK ने भाजपा से नाता तोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही