Search

 
 
 

पलामू : आक्रमण गंझू को बाइक पर भगाने वाला उग्रवादी गिरफ्तार

 
एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी Nilambar Pitambarpur, Palamu : उग्रवादी संगठन टीएसपीसी का जोनल कमांडर आक्रमण गंझू को बाइक पर भगाने वाला उग्रवादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसकी निशानदेही पर दो अन्य सहयोगी उग्रवादियों को भी दबोच लिया. यह जानकारी रविवार को लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को चतरा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद जोनल कमांडर आक्रमण गंझू के साथ उसका दस्ता मनातू के नागद गांव में छिपा हुआ था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की. लेकिन जोनल कमांडर आक्रमण गंझू भागने में सफल रहा. इसे भी पढ़ें :अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-yojana-youths-are-leaving-the-training-in-the-middle-congress-lashed-out-at-modi-government/">अग्निपथ

योजना : युवा बीच में ही छोड़ रहे ट्रेनिंग! मोदी सरकार पर बरसी कांग्रेस

तीनों उग्रवादियों को भेजा गया जेल

पुलिस के सर्च अभियान में आक्रमण गंझू को बाइक पर भगाने वाले उग्रवादी बसंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर दो अन्य उग्रवादी मिथिलेश भुईयां, ग्राम नगद मनातू और संतोष भुइयां को धर दबोचा. आलोक कुमार टूटी ने बताया कि पूछताछ में उग्रवादी बसंत सिंह ने बताया कि आक्रमण गंझू ने एक बैग दिया है जो मिथिलेश भुइयां के पास है. इस जानकारी के बाद पुलिस ने मिथिलेश भइयां को पकड़ा. उसके पास से बैग बरामद किया गया है. गिरफ्तारी के बाद तीनों उग्रवादियों को जेल भेज भेज दिया गया है.

मोबाइल समेत कई सामान बरामद

पुलिस ने छापेमारी अभियान में उग्रवादियों के पास है दो मोबाइल, 2 पॉकेट डायरी, 7 सिम कार्ड, संगठन का लिखा हुआ पर्चा, 67 सौ रुपए नगद और दैनिक उपयोग में आने वाले सामान को बरामद किया. इसे भी पढ़ें :बड़े">https://lagatar.in/elder-brother-stabbed-the-younger-one-so-much-that-the-whole-body-became-covered-the-reason-will-surprise-you/">बड़े

भाई ने छोटे को मारा इतना चाकू कि पूरा शरीर हो गया छलनी, वजह कर देगा हैरान

छापेमारी टीम में ये थे शामिल

पुलिस की छापेमारी टीम में मनातू थाना प्रभारी कमलेश कुमार, संजय कुमार रजक, जितेंद्र मिश्र, नावा जयपुर थाना प्रभारी विजय कुमार, हृदय कुजूर, अजय कुमार गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, विकास दुबे, परशुराम मेहता, रंजीत कुमार, वीरेंद्र मेहता शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही