Search

 
 
 

पलामू : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामला, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 
Palamu: पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना के गांव में नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उन्हें न्यायिक हिरासत में मेदनीनगर भेज दिया गया. पिछले गुरुवार (18मई) को नवीं क्लास की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. इस संबंध में हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मामले में ग्रामीणों ने एक आरोपी दिनेश ठाकुर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. वहीं दूसरे आरोपी नीतीश ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.  21 मई की रात को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सचिन ठाकुर और रोहित ठाकुर को जपला रेलवे स्टेशन से व दूसरे को कजरात नवाडीह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में मेदनीनगर भेज दिया.

2 आरोपी अभी भी फरार

मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिसमे पुलिस ने अबतक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया वहीं दो आरोपी अभी भी फरार हैं. मामले को लेकर हुसैनाबाद थाना प्रभारी जगरनाथ धान ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, जल्द ही दोनों आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-intkewell-water-supply-transformer-burnt-in-baroda-ghat-water-supply-in-jugsalai-is-interrupted-since-24-hours/">जमशेदपुर

: बड़ौदा घाट में इंटकवेल वाटर सप्लाई का ट्रांसफॉर्मर जला, 24 घंटे से जुगसलाई में पानी की सप्लाई है बाधित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही