Neelambar Pitambarpur (Palamu) : नीलांबर-पितांबरपुर प्रखंड के छोटे से कस्बे में आधुनिक सुविधा से लैस एक से बढ़कर एक प्रतिष्ठान खुलना समाज के लिए विकास का परिचायक है. युवाओं में तीव्र गति से व्यवसाय के प्रति लगाव बढ़ रहा है. उक्त बातें पांकी विधायक कुशवाहा डॉ. शशिभूषण मेहता ने पायल बेकरी एवं केक शॉप के उद्घाटन के मौके पर कही. उन्होंने कहा कि इस तरह की दुकान खुलने से लोगों को सहूलियत होगी. दुकान के प्रोपराइटर अमित नारायण एवं विकेश मंटू ने बताया कि हमारे यहां ग्राहकों को 100 प्रतिशत वेज आइटम मिलेगा. ग्राहकों को केक, पिज्जा, बर्गर, चॉकलेट एवं बेकरी आइटम मिलेगा. इसके लिए अब लोगों को डाल्टेनगंज नहीं जाना पड़ेगा इस अवसर पर प्रमुख सुनील कुमार पासवान, लाला प्रसाद यादव, कामेश यादव, अजय पासवान, ॐ सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी, राम प्रकाश तिवारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : अनोखी">https://lagatar.in/unique-initiative-fathers-cremation-ground-got-boring-by-not-doing-shraddha/">अनोखी
पहल : पिता का श्राद्धकर्म नहीं कर श्मशान घाट में करा दी बोरिंग [wpse_comments_template
पहल : पिता का श्राद्धकर्म नहीं कर श्मशान घाट में करा दी बोरिंग [wpse_comments_template
Leave a Comment