Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद-छतरपुर : नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे आठ वाहन फूंके, मुंशी की भी पिटाई की

Advertisement
Advertisement
Hussainabad/Palamu : पलामू जिला के हुसैनाबाद-छतरपुर थाना के सीमा क्षेत्र में हथियारबंद दस्ते ने सड़क निर्माण कार्य में लगे आठ वाहनों को आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं नक्सलियों ने निर्माण कार्य करा रहे मुंशी विजय यादव की भी पिटाई की. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम करीब बीस की संख्या में हथियारबंद दस्ता वहां पहुंचा और आदर्श कंस्ट्रक्शन के चार हाईवा, एक ग्रेड, एक पिचिंग मशीन , एक टैक्टर और एक बाइक को फूंक डाला. इस वारदात को अंजाम देने के पीछे माओवादियों का हाथ होने की आशंका जतायी जा रही है. हालंकि इसमें किस संगठन का हाथ है, यह भी अभी तक साफ नहीं हो सका है. (पढ़ें, स्वदेशी">https://lagatar.in/successful-test-of-astra-missile-from-indigenous-fighter-aircraft-tejas-in-the-sky/">स्वदेशी

लड़ाकू विमान तेजस से ASTRA मिसाइल का आसमान में सफल परीक्षण)

एसपी ने घटनास्थल पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-24-at-1.18.56-PM.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> घटना की सूचना पाकर पलामू पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन व हुसैनाबाद एसडीपीओ पुज्य प्रकाश घटनास्थल पर दल-बल के साथ पहुंचे और पूरी जानकारी ली. बता दें कि बिहार के गया जिले के आदर्श कंस्ट्रक्शन द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत जपला-छतरपुर मुख्य पथ के कररबार मोड़ से महुदंड गांव तक कालीकरण पथ का निर्माण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dadi-prakashmanis-16th-death-anniversary-celebrated/">लातेहार

: दादी प्रकाशमणि का 16वां पुण्य स्मृति दिवस मना

उग्रवादियों के शरणस्थली के रूप में जाना जाता था छतरपुर थाना इलाका 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-24-at-1.18.55-PM.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> बताते चलें कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र का सुदूरवर्ती छतरपुर थाना इलाका उग्रवादियों के शरणस्थली के रूप में जाना जाता था. लेकिन महुदंड पुलिस पिकट की स्थापना के बाद से नक्सली गतिविधि ना के बराबर हो गयी थी.  लेकिन एक बार इस इलाके में नक्सली गतिविधि देखने को मिल रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-24-at-1.18.57-PM.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-24-at-1.18.54-PM.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही