Medininagar News : पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के रबदा पंचायत में बुधवार को वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में करीब 13 पशुओं की मौत हो गई. इस घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.
इसे भी पढ़ें
केवाल निवासी महेन्द्र चौधरी की पांच बकरियों की वज्रपात की चपेट में आकर मौके पर ही मौत गई. वहीं, बाकिटांड़ टोला निवासी मुनारिक चौधरी के पांच गाय, बैल और बछड़ों के साथ तीन बकरियों की भी वज्रपात से मौत हो गई है.
बताया गया बुधवार को अचानक मौसम में बदलाव के बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई. इसी दौरान हुए वज्रपात से मैदान में चर रहे मवेशी इसकी चपेट में आ गए. प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

