Search

 
 
 

Palamu News : छतरपुर में 9.660 किलो अफीम जब्त, बिहार का तस्कर समेत दो गिरफ्तार

Palamu News : छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में टीम ने छतरपुर-जपला मुख्य मार्ग पर करमा चराई रोड पर पथलगढ़ा के पास वाहन जांच शुरू की. तभी तेज गति से अती एक बाइक दिखी. पुलिस को देखकर बाइक चालक ने भागने का प्रयास किया.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ.

Medininagar News : पलामू जिले के छतरपुर थाने की पुलिस नें ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए 9.660 किलो अफीम जब्त किया है. पुलिस ने तस्करी में शामिल बिहार के गयाजी जिले के एक व्यक्ति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से अफीम के अलावा एक बाइक, मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की गई है. यह कार्रवाई सोमवार की रात एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गई.

 

इसे भी पढ़ें


सूचना के सत्यापन के बाद छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने छतरपुर-जपला मुख्य मार्ग पर करमा चराई रोड पर पथलगढ़ा के पास वाहन जांच शुरू की. तभी तेज गति से अती एक बाइक दिखी. पुलिस को देखकर बाइक चालक ने भागने का प्रयास किया. लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया. बाइक की की डिक्की की तलाशी में दो काले प्लास्टिक में 2.660 किलो अफीम बरामद हुई.


पकड़े गए युवक ने अपना नाम रंजन रजक बताया.वह बिहार के गयाजी जिले के डुमरिया का रहने वाला है. उसकी निशानदेही पर छतरपुर थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी दयानंद प्रसाद के घर में छापेमारी की गई. घर की तलाशी लेने पर 7 किलो अफीम बरामद हुई. यानी कुल 9.660 किलो अफीम जब्त की गई.


एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि बरामद अफीम के स्रोत और गंतव्य का पता लगाया जा रहा है. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही