Search

 
 
 

Palamu News : मारपीट मामले में 19 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने 19 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ वर्ष 2007 में गोतिया के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी
 

Palamu  : सदर थाना पुलिस ने 19 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ वर्ष 2007 में गोतिया के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले में उसे सजा हुई थी.हालांकि वह लगातार फरार चल रहा था.

 

 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंदवा से गिरफ्तार किया.गिरफ्तार आरोपी सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया पंचायत स्थित तेलियाबांध गांव का निवासी है.आरोपी की पहचान असीम मियां के पुत्र बबलू मियां उर्फ सफदर आलम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी.गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में की गई.

 

सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंदवा से गिरफ्तार किया.आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही