Search

 
 
 

Palamu News : मेदिनीनगर में महिला से 4 लाख की छिनतई का आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

Palamu News: पुलिस टीम ने जांच में मिले सुराग के आधार पर शुक्रवार को आरोपी हैदर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर महिला से छीने गए चार लाख रुपये बरामद कर लिए गए.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते थाना प्रभारी.

Medininagar News : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में एक महिला से चार लाख रुपये की छिनतई मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से छिनतई की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है. गिरफ्तार हैदर अंसारी (25 वर्ष) चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा खुर्द का रहने वाला है. उसे जेल भेज दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें


मालूम हो कि चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव निवासी ललिता देवी मेदिनीनगर स्थित पंजाब एवं सिंध बैंक से 4 नवंबर को चार लाख रुपये निकालकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान शिवाजी मैदान जाने के रास्ते में एक गली के पास आरोपी ने उनका रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गया था. इस संबंध में पीड़िता के बयान पर शहर थाना में कांड संख्या 412/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था.


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने जांच में मिले सुराग के आधार पर शुक्रवार को आरोपी हैदर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर महिला से छीने गए चार लाख रुपये बरामद कर लिए गए. इस कार्रवाई में शहर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा, एसआई अनिल यादव और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही