Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : लेवी के लिए दो हाइवा में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी कपिलदेव सिंह उर्फ कपिल सिंह बरडीहा का रहने वाला है. घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. यह जानकारी छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में दी.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Medininagar : पलामू जिले के छतरपुर थाने की पुलिस ने हाइवा को आग  लगाकर जलाने के मामले लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उस पर चराई क्षेत्र में लेवी वसूलने के उद्देश्य से दो हाइवा में आग लगाने की घटना में शामिल होने का आरोप है.

 

गिरफ्तार आरोपी कपिलदेव सिंह उर्फ कपिल सिंह बरडीहा का रहने वाला है. घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. यह जानकारी छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि 27 मई 2025 की रात 10 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने चराई क्षेत्र में खनन कार्य में लगे दो हाइवा को जबरन रोक लिया और वाहन चालकों व कर्मियों को धमकाते हुए लेवी की मांग की. फिर, दोनों हाइवा में आग लगा दी थी.

 

 

घटना के बाद छतरपुर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. फरार चल रहे कपिलदेव सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही