Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Health News :  पलामू के अधौरा व सरायडीह स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए 27.73 लाख की अतिरिक्त राशि जारी

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने पलामू जिले के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए अतिरिक्त बजटीय राशि को मंजूरी दे दी है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी की गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने पलामू जिले के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए अतिरिक्त बजटीय राशि को मंजूरी दे दी है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी की गई है.

 

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधौरा और सरायडीह के भवन निर्माण कार्य की लागत में 6.02 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस कारण दोनों परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है. अधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मूल प्रशासनिक स्वीकृति 2 करोड़ 30 लाख रुपये थी. अब इसमें 13 लाख 86 हजार 568 रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ी गई है, जिससे कुल लागत 2 करोड़ 43 लाख 86 हजार 568 रुपये हो गई है.

 

इसी तरह सरायडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मूल लागत 2 करोड़ 30 लाख रुपये थी. इसमें भी 13 लाख 86 हजार 568 रुपये की अतिरिक्त स्वीकृति दी गई है और अब कुल लागत समान रूप से 2 करोड़ 43 लाख 86 हजार 568 रुपये हो गई है.

 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस अतिरिक्त व्यय का वहन भारत सरकार नहीं करेगी. पूरी राशि राज्य योजना मद से खर्च की जाएगी. इन दोनों परियोजनाओं के लिए कार्यकारी एजेंसी झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड है. योजना की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी मूल्यांकन एजेंसी की नियुक्ति की जाएगी. इसके साथ ही कार्य की गुणवत्ता की जिम्मेदारी संबंधित अभियंताओं पर तय की गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही