Search

ओसम डेयरी व अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट पर फायरिंग : राहुल दुबे गिरोह का गुर्गा नेपाली पतरातू से गिरफ्तार

Ranchi :   जिले के पतरातू थाना अंतर्गत एमजीसीपीएल कंपनी, ओसम डेयरी प्लांट और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.  इस मामले में राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को उच्चरिंगा से गिरफ्तार किया गया है. 

 

एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को पतरातू थाना के उच्चरिंगा क्षेत्र में देखा गया है.  सूचना के आधार पर रामगढ़ एसपी ने छापेमारी टीम का गठन किया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक करमाली उर्फ नेपाली आंगनबाड़ी उच्चरिंगा के पास से गिरफ्तार कर लिया. 

 

पुलिस पूछताछ में नेपाली ने बताया कि वह पहले अमन साव गैंग के लिए काम करता था. लेकिन वर्तमान में राहुल दुबे गिरोह के लिए काम कर रहा है. उसने स्वीकार किया कि राहुल दुबे के अन्य सदस्यों के साथ योजना बनाकर 29 मार्च को एमजीसीपीएल कंपनी (रेलवे ओवर ब्रिज), 4 अप्रैल को ओसम डेयरी प्लांट और 12 अप्रैल को अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में फायरिंग व बम फेंका गया.

 

उसकी निशानदेही पर एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया गया है. पतरातू थाना कांड संख्या 91/2026 के तहत उसे हिरासत में भेजा गया.  गिरफ्तार अभियुक्त पर दर्जनों मामला दर्ज है.

 

छापेमारी दल में पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानी नगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, शिवा कच्छप, संतोष उरांव , जसीमुद्दीन अंसारी पतरातू थाना, नागेश्वर विश्वकर्मा भदानी नगर , फिरोज पतरातू थाना के सशस्त्र बल भी शामिल थे. 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//