Palamu News: श्री राणी सती सेवा समिति की ओर से रविवार को चार दिवसीय भाद्रपद अमावस्या उत्सव की शुरुआत धूमधाम से हुई. निर्माणाधीन श्री श्याम मित्र श्री श्याम मंदिर, माली मोहल्ला से श्री रानी सती झुंझुनू वाली दादी जी की निशान यात्रा निकाली गई. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन के साथ हुई. इसके बाद दादी भक्तों ने ज्योत के साथ निशान संकल्प लिया और ढोल-नगाड़ों के बीच शोभायात्रा निकाली.
इसे भी पढ़ें:
शोभायात्रा में फूलों से सजा आकर्षक रथ मुख्य आकर्षण रहा. मारवाड़ी समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में और पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर लाल-पीले निशान लेकर यात्रा में शामिल हुए. भजन-कीर्तन के बीच शोभायात्रा बाजार क्षेत्र से होते हुए रेडमा स्थित राणी सती दादी मंदिर, दादी धाम के लिए रवाना हुई.
निशान यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर दादी भक्तों की ओर से सेवा स्टॉल लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं को पेयजल समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं. यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए. भजनों, झंडों और फूलों की सजावट से पूरा शहर दादीमय नजर आया. आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम मित्र मंडल, मारवाड़ी युवा मंच और पंचायत का सहयोग रहा.
समिति के अध्यक्ष पीयूष तुलस्यान, सचिव गिरधारी गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप केजरीवाल, कार्यक्रम संयोजक मनोज भिवानिया समेत सज्जन संघाई, सौरभ सर्राफ, दीपक नेमाला, विमल उदयपुरी, भारत सवारिया, आलोक सवारिया, बिल्लू सवारिया, पप्पू लाठ, हिमांशु सर्राफ, राकेश सुरेका, अमित सुरेका, श्याम मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, अंशुल उदयपुरी, प्रभात उदयपुरी समेत कई सदस्य पिछले एक माह से आयोजन की तैयारियों में जुटे थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

