Palamu News: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के आपत्तिजनक बयान के विरोध में प्रदर्शन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिले के विभिन्न मंडलों में पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए वित्त मंत्री के बयान पर आपत्ति जताई.
इसे भी पढ़ें:
भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठकर गंभीर मुद्दों पर जवाब देने की अपेक्षा होती है. लेकिन इन मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय भाजपा को लेकर जातिगत टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है.
भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन जाति के आधार पर किसी राजनीतिक दल या उसके कार्यकर्ताओं को निशाना बनाना उचित नहीं है.
मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाण्डेय, विजयानंद पाठक, जिला महामंत्री विजय ठाकुर, अजय सिंह, रूपा सिंह, विपुल गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, आशीष भारद्वाज, मनोज विश्वकर्मा, प्रियरंजन शर्मा, श्रवण गुप्ता, सुनील पाण्डेय, शुभम गुप्ता, श्वेतांक गर्ग, राकेश पाण्डेय, मंजू देवी, शोभा शर्मा, शोभा चंद्रवंशी, उपासना सिंह, चंद्रकांत, प्रधान कुमार, प्रफुल तिवारी, रूप सिंह, मंजू गुप्ता, लाला यादव, शिव कुमार मिश्रा, कुणाल किशोर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

