Search

 
 
 

Palamu News :  जंगल में खुखड़ी चुनते समय ब्लास्ट, व्यक्ति का दायां हाथ फटा

Palamu News : शनिचरवा राम जंगल में खुखड़ी चुन रहा था. इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया. हालांकि ब्लास्ट किस वस्तु से हुआ, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जानकारी जुटा रही है.
 
ब्लास्ट

Palamu News :  रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन गांव के जंगल में मंगलवार को खुखड़ी चुनने के दौरान ब्लास्ट हुआ है. इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि व्यक्ति का दायां हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 


घायल की पहचान काचन गांव के रहने वाले बुधन राम के पुत्र शनिचरवा राम (55 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद ग्रामीण घायल व्यक्ति को MMCH लेकर पहुंचे हैं, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

 

जानकारी के अनुसार,  शनिचरवा राम जंगल में खुखड़ी चुन रहा था. इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया. हालांकि ब्लास्ट किस वस्तु से हुआ, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जानकारी जुटा रही है.

 

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ब्लास्ट किसी विस्फोटक वस्तु के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही