Search

 
 
 

Palamu News: मोहम्मदगंज स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

Palamu News: प्रारंभिक जांच में ट्रेन से गिरने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Palamu News: मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर डाउन रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. साथ ही RPF जपला की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.


इसे भी पढ़ें:

 

प्रारंभिक जांच में ट्रेन से गिरने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है.

 

रेल पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही घटनास्थल से गुजरने वाली ट्रेनों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही