Search

 
 
 

Palamu News : रेलवे ट्रैक के पास अधेड़ का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में बुधवार को रेलवे ट्रैक के पास से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान शशिकांत शुक्ला (55 वर्ष) के रूप में हुई है.
 
रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा शव.

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में बुधवार को रेलवे ट्रैक के पास से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान शशिकांत शुक्ला (55 वर्ष) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

 


बताया जा रहा है कि शशिकांत शुक्ला का घर भी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है. फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही