Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : 24 घंटे से लापता युवक का शव उत्तर कोयल मुख्य नहर से बरामद

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोनबरसा और लोटनिया गांव के बीच उत्तर कोयल मुख्य नहर से शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के जयंतीपुर गांव निवासी पवन कुमार (18) के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement
पलामू जिला की खबरें

Medininagar : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोनबरसा और लोटनिया गांव के बीच उत्तर कोयल मुख्य नहर से शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के जयंतीपुर गांव निवासी पवन कुमार (18) के रूप में हुई है.

 


जानकारी के अनुसार, पवन कुमार अपने फूफा के घर हैदरनगर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव आया हुआ था. गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह शौच के लिए घर से निकला था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे.


आशंका है कि इसी दौरान वह उत्तर कोयल मुख्य नहर में गिर गया होगा. डूबने से उसकी मौत की आशंका जतायी जा रही है. करीब 24 घंटे बाद शुक्रवार को सोनबरसा और लोटनिया गांव के बीच नहर में युवक का शव दिखाई दिया. ग्रामीणों की सूचना पर हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही