Search

Palamu News : दो दिन से लापता युवक का शव वनपहाड़ी जंगल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Medininagar : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है. दो दिनों से लापता कुदागा निवासी युवक मुजाहिद का शव शनिवार को सेमरा स्थित वनपहाड़ी जंगल से बरामद किया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.
 
जानकारी के अनुसार मुजाहिद पिछले दो दिनों से लापता था. परिजन उसकी तलाश में जुटे थे. इसी बीच सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस ने डीएसपी राजेश यादव और थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में सेमरा के वनपहाड़ी जंगल में सर्च अभियान चलाया. तलाशी के दौरान युवक का शव बरामद किया गया.

शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही