Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी ने कुंडहित प्रखंड-अंचल कार्यालय व सीएचसी का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

प्रखंड सह अंचल कार्यालय निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया तथा कार्यालय परिसर की स्वच्छता की जांच की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की समस्याओं को सम्मानपूर्वक सुनें.
 
निरीक्षण के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने शनिवार को कुंडहित प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सामुदायिक पुस्तकालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं, कार्यालय व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

प्रखंड सह अंचल कार्यालय निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया तथा कार्यालय परिसर की स्वच्छता की जांच की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की समस्याओं को सम्मानपूर्वक सुनें और बिना वजह उन्हें कार्यालय का चक्कर न लगवायें. भवन की जर्जर स्थिति और सीलन को देखते हुए मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया.

 

डीसी ने सामुदायिक पुस्तकालय का निरीक्षण कर वहां अध्ययनरत युवाओं से संवाद किया. साथ ही पुस्तकालयों को और अधिक क्रियाशील बनाने तथा आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

 

इसके बाद डीसी कुंडहित सीएचसी पहुंचे. वहां चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, ओपीडी, फार्मेसी, वार्ड, पैथोलॉजी लैब व प्रसव कक्ष का जायजा लिया. उन्होंने नियमित साफ-सफाई व मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया. कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही