Search

 
 
 

साहिबगंज में दो बाइक की सीधी टक्कर, तीन की मौत, एक घायल

Sahibganj: साहिबगंज में बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर शनिवार को सड़क हादसा हो गया. चतरा धोगड़ा के आगे एक क्रशर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
 

Sahibganj: साहिबगंज में बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर शनिवार को सड़क हादसा हो गया. चतरा धोगड़ा के आगे एक क्रशर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में पुलिस जवान हृदय कुमार सरकार (35) और वृंदावन निवासी मिराज अंसारी (25) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल साहिल अंसारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. दनवार निवासी करीम अंसारी ने बताया कि मिराज अंसारी उनका भांजा था. वह अपने मामा के घर दनवार आने के दौरान हादसे का शिकार हो गया.

 

वहीं उधवा निवासी अभिषेक ने बताया कि मृतक हृदय कुमार सरकार उनके रिश्तेदार थे. हृदय की शादी बिहार के मनिहारी निवासी संगीता देवी से हुई थी. परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं. बताया गया कि हृदय फायरिंग अभ्यास में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना के एएसआई धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. इसके बाद बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

 

वहीं एएसआई सुधीर कुमार तिवारी ने घटनास्थल से दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया. मौके से हृदय कुमार सरकार का बैग भी बरामद किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही