Search

 
 
 

Saraikela News : कांड्रा में 2 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त, 250 किलो जावा महुआ नष्ट

एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर कांड्रा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. कांड्रा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम और सशस्त्र बल ने मौके पर पहुंचकर छापामारी की. पुलिस को देखते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोग वहां से फरार हो गए.
 
अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त करती पुलिस.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इस क्रम में पुलिस की टीम ने शनिवार की सुबह कांड्रा थाना क्षेत्र में छापामारी की. पुलिस ने नदी किनारे संचालित दो अवैध महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया और करीब 250 किलो जावा महुआ नष्ट कर दिया.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बुरूडीह पंचायत के नया घाट और नया पुलिया के समीप नदी किनारे बड़े पैमाने पर अवैध देशी महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर कांड्रा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.

 

शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे से 6:00 बजे के बीच कांड्रा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम और सशस्त्र बल ने मौके पर पहुंचकर छापामारी की. पुलिस को देखते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोग वहां से फरार हो गए. मौके से शराब बनाने में उपयोग किया जा रहा लगभग 250 किलो जावा महुआ बरामद किया गया.

 

पुलिस ने बरामद जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया. इसके अलावा शराब निर्माण के लिए तैयार की गई दो अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया, ताकि दोबारा वहां अवैध शराब का उत्पादन न हो सके.

 

इस अभियान में कांड्रा थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक रामदयाल उरांव तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही