Search

 
 
 

Jamshedpur News: सर्वर डाउन होने से ढाई घंटे देर से शुरू हुई CUET परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी-यूजी) शनिवार को तमौलिया स्थित गोविंद विद्यालय परीक्षा केंद्र पर तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित रही.
 

Jamshedpur : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी-यूजी) शनिवार को तमौलिया स्थित गोविंद विद्यालय परीक्षा केंद्र पर तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित रही. सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षा सर्वर डाउन होने की वजह से करीब ढाई घंटे की देरी से शुरू हो सकी, जिससे अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

 

जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर सभी अभ्यर्थी पहुंच गए थे, लेकिन सर्वर में तकनीकी खराबी आने के कारण परीक्षा शुरू नहीं हो सकी. केंद्र प्रशासन ने अभ्यर्थियों को स्थिति की जानकारी देते हुए धैर्य बनाए रखने की अपील की. तकनीकी समस्या दूर होने के बाद परीक्षा शुरू कराई गई.

 

परीक्षार्थियों को पूरा समय उपलब्ध कराने के लिए परीक्षा की अवधि भी बढ़ा दी गई. पहले यह परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त होनी थी, लेकिन देरी को देखते हुए परीक्षा का समापन समय बढ़ाकर दोपहर 2:20 बजे कर दिया गया.

 

इस केंद्र पर जमशेदपुर के अलावा आसपास के कई जिलों और शहरों से भी छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे थे. परीक्षा में देरी के कारण अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को घंटों तक केंद्र के बाहर इंतजार करना पड़ा. तेज गर्मी और सीमित सुविधाओं के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई.

 

कई अभिभावकों ने बताया कि वे सुबह जल्दी घर से निकले थे, लेकिन परीक्षा समय पर शुरू नहीं होने से उन्हें लंबे समय तक बाहर रुकना पड़ा. वहीं  दूसरे शहरों से आए कई परिवारों की वापसी यात्रा भी प्रभावित हुई. 

 

परीक्षा केंद्र प्रबंधन ने बताया कि सर्वर संबंधी तकनीकी समस्या के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी. समस्या का समाधान होने के बाद परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई और सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के बराबर समय दिया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही