Search

 
 
 

JTET-2026: प्रशिक्षणरत अभ्यर्थियों को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकित और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों को भी JTET-2026 में शामिल होने की अनुमति होगी.
 

Ranchi : झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकित और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों को भी JTET-2026 में शामिल होने की अनुमति होगी.

 

विभाग को विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि कुछ प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं. इस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए स्थिति स्पष्ट की है.

 

जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली-2026 और NCTE के प्रावधानों के अनुसार शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (TTC) में नामांकित एवं प्रशिक्षणरत अभ्यर्थी "पर्स्यूइंग" (Pursuing) श्रेणी में माने जाएंगे और वे TET परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

 

आदेश में सर्वोच्च न्यायालय में पारित निर्णय का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थी TET परीक्षा में बैठने के पात्र हैं.

 

शिक्षा विभाग ने अपने निर्देश में कहा है कि मान्यता प्राप्त संस्थानों में निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में नामांकित एवं प्रशिक्षणरत सभी अभ्यर्थियों को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान की जाएगी.

 

साथ ही, झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. आवश्यकता पड़ने पर आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की भी बात कही गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही