Search

 
 
 

Jamshedpur News : हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती, सुरक्षित उतारने में जुटा प्रशासन

सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया.
 
हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ी युवती लाल घेरे में.

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के आमदा घोषड़ा गांव में शनिवार को एक युवती के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया.

 

जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ी युवती आमदा घोषड़ा गांव के घासीडीह टोला की रहने वाली है. हालांकि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. प्रशासन युवती को टावर से सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटा हुआ था.

 

पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार युवती से संवाद स्थापित करने की कोशिश कर रही थी. अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिकता युवती को सकुशल नीचे उतारने की है. उसके सुरक्षित नीचे आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि किन परिस्थितियों में उसने हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ने जैसा जोखिम भरा कदम उठाया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही