Search

 
 
 

Jamtara News : स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में तीन युवक गंभीर, धनबाद रेफर

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के जदुडीह गांव के समीप शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया. स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में स्कॉर्पियो सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के जदुडीह गांव के समीप शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया. स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में स्कॉर्पियो सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

Uploaded Image

दुर्घटना में घायल युवक

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार चार लोग मुरली पहाड़ी से सहरपुर लौट रहे थे, जबकि ट्रक नारायणपुर से गिरिडीह की ओर जा रहा था. जदुडीह गांव के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

 

हादसे में घायलों की पहचान सद्दाम हुसैन (संग्रामडीह, टुंडी थाना क्षेत्र), वसीम भट्ट (24 वर्ष, सहरपुर) एवं आशिक हुसैन (25 वर्ष, सहरपुर) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सभी लोग मुरली पहाड़ी से नाश्ता कर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई.

 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया.

 

हादसे की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही